CG में शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जारी: 6,812 पदों पर होगी भर्ती, अक्टूबर से परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 5 हजार नियमित पदों के लिए अक्टूबर से परीक्षाएं होंगी, जबकि 1,812 संविदा पदों के लिए अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तैयारी है।


