छत्तीसगढ़ में शहरी विकास और निवेश को मिलेगी नई गति, तोखन साहू और अरुण साव की मौजूदगी में जुटेंगे विशेषज्ञ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अक्टूबर को नवा रायपुर में अर्बन चैलेंज फंड पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में शहरी अधोसंरचना, निवेश, वित्तीय प्रबंधन और आधुनिक शहरों के विकास पर चर्चा होगी।


