छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को जियोहॉटस्टार का साथ, 22 अक्टूबर से दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार बना है। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सभी 18 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग हिंदी और छत्तीसगढ़ी में होगी। छह फ्रेंचाइजी टीमों और दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस लीग से प्रदेश की हॉकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिलेगी।


