सड़क हादसों पर CM साय का बड़ा एक्शन: ‘जीरो फेटेलिटी’ के लिए मिशन मोड में काम, दूरस्थ इलाकों में बढ़ेगी बस सेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए ‘जीरो फेटेलिटी’ लक्ष्य के तहत मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। साथ ही 23 ब्लैक स्पॉट में सुधार, ग्रामीण बस योजना के विस्तार, HSRP, वाहन फिटनेस, ई-ट्रैक और दुर्घटना पीड़ितों के त्वरित उपचार पर जोर दिया।
‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
NAMASTE योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने संयुक्त रूप से देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य में 1428 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को PPE किट, 1374 को आयुष्मान कार्ड और 139 कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है।


