बांस की थाली, लकड़ी के चम्मच और कागज के गिलास, अरुण साव के स्वनिधि महोत्सव में दिखा पर्यावरण संरक्षण का अनूठा मॉडल
रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में 2500 लोगों के लिए प्लास्टिक मुक्त खानपान व्यवस्था की गई। बांस की प्लेटों, लकड़ी के चम्मचों और कचरे के अलग-अलग संग्रहण के जरिए जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल पेश की गई।


