छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पदभार संभालने पर फोन के जरिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में साय ने उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने कहा कि चौधरी का अनुभव, नेतृत्व कौशल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता राज्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जिसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts