रायपुर, 23 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रायगढ़ पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:40 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक ‘आयुर्वेद सेवा सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:20 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर 12:40 बजे शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:40 से 1:40 बजे तक भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1:40 बजे बीरगांव से रवाना होकर मुख्यमंत्री 2 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और आरक्षित कार्यक्रम के बाद 2:50 बजे कार से रवाना होंगे। वे 2:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और 3 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4 बजे जिला-रायगढ़ के हेलीपैड पहुंचेंगे और कार से अघोर धाम, रायगढ़ जाएंगे। यहां शाम 4:20 से 5 बजे तक ‘आयुर्वेद शिक्षण’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 5 बजे अघोर धाम से रवाना होकर 5:30 बजे ग्राम-भोजपाली, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

शाम 6 बजे ग्राम भोजपाली से रवाना होकर मुख्यमंत्री 6:30 बजे सर्किट हाउस, रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां शाम 6:30 से 7 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, रायगढ़ पहुंचेंगे।

रामलीला मैदान में शाम 7:10 बजे से रात 10 बजे तक चक्रधर समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे वे रामलीला मैदान से रवाना होकर 10:10 बजे सर्किट हाउस, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts