कोण्डागांव,23 सितंबर 2026

जिले के ग्राम आलोर-झाटीबन के पहाड़ों में विराजमान प्रसिद्ध मां लिंगेश्वरी देवी की गुफा के पट विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। संतान प्राप्ति की मनोकामना से जुड़ी धार्मिक मान्यता के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

गुफा के पट खुलने के बाद पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों ने गुफा के अंदर दक्षिण दिशा से पश्चिम दिशा की ओर शेर के पदचिह्न देखे। स्थानीय धार्मिक मान्यता के अनुसार इन पदचिह्नों को क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

गुफा के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था नहीं होने के कारण भक्त गुफा के बाहर से ही मां लिंगेश्वरी के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की 5 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी हुई है। बताया जा रहा है कि 50 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देर रात तक मां लिंगेश्वरी के पट दर्शन के लिए खुले रहने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts