रायपुर, 26 सितंबर 2026

पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। इसके बाद नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन जारी

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद नहीं की गई है। ऑनलाइन मॉड्यूल के लाइव होने तक नागरिक पूर्व की भांति संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण

इस संबंध में SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रकरणों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन सुविधा लागू होने तक पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएं।

इसके साथ ही eCourt के अंतर्गत न्यायालय द्वारा भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू होने तक नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts