रायपुर, 29 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का बड़ा तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नई पदस्थापना दी है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक, कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा मंत्रालय, रायपुर विकास प्राधिकरण, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम रायपुर, भू-अभिलेख, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन समेत विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

अपर कलेक्टर स्तर पर बड़े बदलाव

सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य कोरिया के अपर कलेक्टर से बालोद के अपर कलेक्टर बनाए गए हैं। चन्द्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर और राजेश कुमार पात्रे को दंतेवाड़ा से जशपुर पदस्थ किया गया है।

निष्ठा पाण्डेय तिवारी को मुंगेली से बेमेतरा, चन्द्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर से सुकमा और अनिल कुमार सिदार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज पदस्थ किया गया है। प्रताप विजय कुमार खेस्स को सक्ती से नारायणपुर और नवीन कुमार भगत को गरियाबंद से सक्ती भेजा गया है।

रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को जांजगीर-चांपा से अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया है। रामसिंह ठाकुर को सरगुजा से रायपुर और नवीन कुमार ठाकुर को सूरजपुर से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है।

अंजोर सिंह पैकरा को उत्तर बस्तर कांकेर से मुंगेली, अजय किशोर लकड़ा को बालोद से धमतरी और राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा से नारायणपुर भेजा गया है।

डिप्टी कलेक्टरों के भी तबादले

आशुतोष कुमार देवांगन को रायपुर से सरगुजा, अमीय श्रीवास्तव को राजनांदगांव से बीजापुर, प्रदीप कुमार राठिया को जशपुर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और अजय कुमार शतरंज को मुंगेली से बस्तर पदस्थ किया गया है।

अंजली खलखो को गरियाबंद से दुर्ग, अभयजीत सिंह मंडावी को नारायणपुर से मुंगेली, पिंकी मनहर को बेमेतरा से दंतेवाड़ा, प्राची ठाकुर को बालोद से सरगुजा और मधु तेता को सुकमा से महासमुंद भेजा गया है।

प्रियंका रानी गुप्ता को जशपुर से सक्ती, नीतिश वर्मा को बस्तर से जांजगीर-चांपा, लोकांश एल्मा को दंतेवाड़ा से गरियाबंद और मधु गभेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कोरबा पदस्थ किया गया है।

मंत्रालय और अन्य संस्थानों में भी नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में कई अधिकारियों को मंत्रालय तथा विभिन्न शासकीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, रायपुर विकास प्राधिकरण, माध्यमिक शिक्षा मंडल, स्वास्थ्य सेवाएं और नगरीय प्रशासन से जुड़े पद शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश पर उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश 29 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts