रायपुर, 30 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है।

बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न शासकीय एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजर बनी हुई है। बैठक के बाद सरकार की ओर से महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts