रायपुर,29 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 29 नवंबर 2026 को जशपुर, सरगुजा और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे अंबिकापुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन समारोह और संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर में CODECON-2026 और Tarang 2.0 – State Youth Medical Fest 2026 के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
जशपुर से शुरू होगा मुख्यमंत्री का दौरा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 9:50 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत अपने निवास बगिया से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 9:55 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे और 10 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:40 बजे राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, अंबिकापुर पहुंचेंगे।
अंबिकापुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे सरगवां वाटर पार्क ओपन थिएटर पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
सरगुजा ओलंपिक 2026 का करेंगे समापन
मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे से 1:30 बजे तक पीजी कॉलेज मैदान, अंबिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन के बाद दोपहर 1:30 बजे वहां से रवाना होकर 1:35 बजे राजमोहिनी देवी भवन, एमजी रोड अंबिकापुर पहुंचेंगे।
कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे से 2 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 3:30 बजे राजमोहिनी देवी भवन से रवाना होकर 3:40 बजे राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायपुर में CODECON-2026 में करेंगे शिरकत
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। शाम 5 बजे कार से रवाना होकर 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। यहां शाम 5:50 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
इसके बाद शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7 बजे तक CODECON-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वहां से रवाना होकर 7:20 बजे एस.बी.आई.एम.एस., मोवा पहुंचेंगे।
Tarang 2.0 State Youth Medical Fest का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री शाम 7:20 बजे से 8:20 बजे तक Tarang 2.0 – State Youth Medical Fest 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8:20 बजे मोवा से रवाना होकर 8:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जशपुर, सरगुजा और रायपुर में सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न आयोजनों में सहभागिता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।


