दिल्ली विधानसभा को सुसाइड हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को गुरुवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें आत्मघाती हमले की बात कही गई। ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल ईमेल के स्रोत और सच्चाई का पता लगाया जा रहा है, जबकि विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
ईमेल की भाषा और अंदाज को गंभीर मानते हुए एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं किसी प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन का हाथ तो नहीं है। संदेश में अन्य संवेदनशील स्थानों का भी जिक्र होने से मामला और गंभीर हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में एक व्यक्ति तेज रफ्तार कार से विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुस गया था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त कर दी गई थी।
Hindi 
























































































































































































































































