# Tags
#All #People #politics
Image 14 04 26 at 6.17 PM

माननीय सांसदगण

सादर नमस्कार,

आपको विदित है कि 16 अप्रैल 2026 को हमारा देश एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है, जब संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति को लोकतांत्रिक व्यवस्था में समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने की दिशा में यह एक निर्णायक पहल है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

मातृशक्ति के सशक्तिकरण के इस संकल्प को हम सभी को मिलकर साकार करना है। आपसे आग्रह है कि महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु संसद में सक्रिय भूमिका निभाएं। आइए, हम मिलकर लोकतंत्र को और सुदृढ़ करें तथा इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएं

– विष्णु देव साय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *