# Tags
#All #People #politics

पीएम मोदी आज कर्नाटक दौरे पर, भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन

Screenshot 2026 04 15 at 10.53.00 AM

बेंगलुरु, 15 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मांड्या जिले में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर श्री श्री श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है, जिन्हें समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री का बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पर आगमन होगा, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे मांड्या पहुंचकर सुबह करीब 11 बजे मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

द्रविड़ शैली में बना है मंदिर

श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर पारंपरिक द्रविड़ स्थापत्य शैली में निर्मित है और इसे बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी के जीवन, उनके कार्यों और समाजसेवा को समर्पित किया गया है। यह मंदिर क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुस्तकों का भी करेंगे विमोचन

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा के साथ मिलकर ‘सौंदर्य लहरी’ और ‘शिव महिम्ना स्तोत्रम्’ पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे।

समाजसेवा के लिए प्रसिद्ध थे महास्वामीजी

बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई संस्थानों की स्थापना की थी और समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए इस मंदिर का निर्माण किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *