# Tags
#All #Law Order #People

कवर्धा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

image 84 1 1

कवर्धा, 18 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम दशरंगपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

FIR दर्ज होने के बाद उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, टॉवर पर चढ़े युवक मनीष चंद्राकर के खिलाफ दशरंगपुर चौकी में FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

होली के दिन हुई थी मारपीट की घटना

बताया जा रहा है कि ग्राम खंडसरा में होली के दिन कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ गंभीर मारपीट की गई थी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इसी मामले में मनीष चंद्राकर को भी आरोपी बनाया है।

मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस लगातार युवक को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *