पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी की जीत का दावा, ‘परिवर्तन की लहर पर लगी मुहर’

पश्चिम बंगाल | 24 अप्रैल 2026

पहले चरण की वोटिंग पर BJP का भरोसा बढ़ा
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से चल रही परिवर्तन की लहर पर अब मुहर लग चुकी है और पहले चरण में बीजेपी के पक्ष में मिले समर्थन ने जीत का संकेत दे दिया है। पीएम ने दावा किया कि रिकॉर्ड मतदान ने जनता के मूड को साफ कर दिया है।

TMC पर तीखा हमला, ‘बुझने से पहले फड़फड़ा रहा दीया’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि TMC अब बौखला गई है और चुनाव परिणाम से पहले ही घबराहट साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, “हर बुझता हुआ दीपक बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि 4 मई के बाद राज्य में बदलाव साफ नजर आएगा।

विकास और योजनाओं का दिया भरोसा
रैली में पीएम मोदी ने राज्य की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बंगाल को भय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और गरीबों के लिए योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी और घर महिलाओं के नाम पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts