केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग पर सवाल,एक्टर ने उठाई गड़बड़ी की आशंका,मिनटों में फुल हो रहे टिकट
चारधाम यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है, लेकिन हेलीकॉप्टर बुकिंग को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। Hemant Pandey ने आरोप लगाया है कि बुकिंग शुरू होते ही टिकट कुछ ही मिनटों में फुल हो जाते हैं, जो संदेह पैदा करता है।
एक वीडियो संदेश में हेमंत पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा के पीछे एक “बड़ा तंत्र” काम कर रहा है, जिसमें गड़बड़ी या घोटाले की आशंका नजर आती है। उन्होंने बताया कि एक सीनियर एक्ट्रेस ने 15 अप्रैल को जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, टिकट लेने की कोशिश की, लेकिन एक मिनट के अंदर ही सभी सीटें खत्म हो गईं।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये टिकट किसके पास जा रहे हैं और क्या इसमें कोई कमीशनखोरी हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां बिना किसी विशेष आदेश के भी इस मामले की जांच कर सकती हैं और करनी चाहिए, क्योंकि इससे बाहर के श्रद्धालुओं में गलत संदेश जा रहा है।
कैसे करें हेलीकॉप्टर बुकिंग?
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं। यहां बुकिंग विकल्प चुनकर दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके बाद ही आप लॉगिन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं।
कितना है किराया?
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होती हैं।
Hindi 
























































































































































































































































































































































































