बिलासपुर। Enforcement Directorate (ED) की टीम ने दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में भी कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से ईडी की टीम पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इसी कड़ी में ईडी की एक अन्य टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी छापा मारा है। दोनों जगहों पर कार्रवाई एक ही मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई Bharatmala Pariyojana से जुड़े कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीम संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल, मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है, जबकि जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts