# Tags
#Governance #tourism

वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा पर सख्ती,सीएम साय के स्पष्ट निर्देश,लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM VISHNUDEO SAI 1 2 (1)

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए क्रूज हादसे के मद्देनज़र मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने धमतरी, कोरबा सहित सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि जहां-जहां वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वाटर स्पोर्ट्स स्थलों पर उपयोग में आने वाले उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण किया जाए और प्रशिक्षित व दक्ष कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित हो। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी आपदा प्रबंधन व्यवस्था सक्रिय रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू उपकरणों, लाइफ जैकेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और संचालकों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, इसलिए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का संचालन पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने इन व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *