सीएम बनने से पहले विजय की बढ़ीं मुश्किलें, मद्रास हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के प्रमुख और साउथ सुपरस्टार विजय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सरकार गठन की कवायद के बीच मद्रास हाईकोर्ट ने विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला इनकम टैक्स अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। मद्रास हाईकोर्ट ने संबंधित एजेंसियों को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और विजय ने सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। हालांकि बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पार्टी को अभी सहयोगी दलों और अन्य विधायकों के समर्थन की जरूरत है।
ऐसे समय में हाईकोर्ट के आदेश को विजय के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। फिलहाल टीवीके की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Hindi 













































































































































































































































































































































































































































































































































































































