# Tags
#राज्य

रायपुर में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन का खेल, मीडिया टीम पहुंचते ही JCB छोड़कर भागा चालक

रायपुर जिले के कचना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनिज उत्खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिनदहाड़े जेसीबी और ट्रकों की मदद से मिट्टी, मुरूम और पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 30 एकड़ से अधिक जमीन खोदकर भारी मात्रा में खनिज सामग्री निकाली जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक कार्रवाई से बचने के लिए अवैध उत्खनन में शामिल लोगों ने निगरानी के लिए जासूस तक तैनात कर रखे हैं। शुक्रवार को जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। ट्रक और जेसीबी चालक वाहन लेकर भागने लगे। टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया। रास्ता खत्म होने पर जेसीबी चालक वाहन बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र कलेक्ट्रेट मुख्यालय से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद इतने बड़े स्तर पर अवैध उत्खनन जारी रहने से खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समतल जमीन को खदान में बदल दिया गया, लेकिन जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *