# Tags
#All #राजनीति

प्रतीक यादव के निधन पर बोले अखिलेश यादव, CM योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

13 मई 2026 | लखनऊ

समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में शोक की लहर फैल गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई के निधन पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

प्रतीक यादव की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम KGMU में कराया जा रहा है। इस दौरान अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रतीक बचपन से ही स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग थे। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और उन्होंने प्रतीक से व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत की थी। अखिलेश ने कहा कि आगे की प्रक्रिया परिवार और कानून के अनुसार पूरी की जाएगी।

CM योगी और डिप्टी CMs ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा को सद्गति मिले और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपने संदेश में शोक जताते हुए कहा कि यह समाचार बेहद पीड़ादायक है और ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करे। वहीं डिप्टी CM बृजेश पाठक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यादव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *