# Tags
#राज्य

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में गरमाई सियासत, आज घोषणा पत्र जारी करेंगे डिप्टी CM अरुण साव

CG News 2026 05 29T115320.785

जांजगीर-चांपा, 29 मई 2026

नगर पंचायत बनने के बाद बम्हनीडीह में पहली बार अध्यक्ष और 15 पार्षद पदों के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

1 जून को होगा मतदान

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में करीब 4,300 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। दोनों प्रमुख दल विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत

कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और कई विधायक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जय सिंह अग्रवाल ने सामाजिक बैठकों के जरिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के बावजूद देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल बढ़ा है।

BJP ने गुरु खुशवंत साहेब को बनाया प्रभारी

भाजपा ने इस चुनाव के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को चुनाव प्रभारी बनाया है। उन्होंने जानकारी दी कि डिप्टी CM अरुण साव आज बम्हनीडीह बाजार चौक में सभा करेंगे और विकास का रोडमैप जनता के सामने रखेंगे।

संतों के अपमान को लेकर कांग्रेस पर हमला

गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा संतों का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

चुनाव को लेकर बम्हनीडीह में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है और अब सभी की नजरें 1 जून के मतदान पर टिकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *