IPL 2026 Final: क्या RCB की जीत तय? फाइनल से पहले सामने आया चौंकाने वाला रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली, 31 मई 2026
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज कर दी है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन रिकॉर्ड्स आरसीबी के पक्ष में इशारा कर रहे हैं।
दरअसल, साल 2018 से अब तक आईपीएल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने हर बार फाइनल भी जीता है। इस सीजन भी आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में यह ट्रेंड आरसीबी के समर्थकों की उम्मीदें बढ़ा रहा है।
क्वालिफायर-1 विजेताओं का रिकॉर्ड
- 2018: Chennai Super Kings ने क्वालिफायर-1 और फाइनल दोनों जीते।
- 2019: Mumbai Indians ने ट्रॉफी अपने नाम की।
- 2020: मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड दोहराया।
- 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने फिर वही कारनामा किया।
- 2022: Gujarat Titans ने क्वालिफायर-1 जीतकर खिताब उठाया।
- 2023: चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी।
- 2024: Kolkata Knight Riders ने ट्रॉफी जीती।
- 2025: Royal Challengers Bengaluru ने खिताब अपने नाम किया।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या आरसीबी इस ट्रेंड को 2026 में भी कायम रख पाएगी।
गुजरात के घरेलू मैदान की चुनौती
हालांकि आंकड़े आरसीबी के पक्ष में दिख रहे हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस को हल्के में नहीं लिया जा सकता। नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात का घरेलू मैदान है, जहां टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। लगातार जीत के साथ गुजरात को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि रजत पाटीदार की आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रिकॉर्ड्स की कहानी सच साबित होती है या फिर गुजरात टाइटंस अपने घर में इतिहास रचते हुए ट्रेंड को तोड़ देती है।
Hindi 



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































