# Tags
#राज्य

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अव्यवस्था पर होगी जांच, सीएम साय ने कमिश्नर को दिए निर्देश

CM Sai 16

बेमेतरा | 1 जून 2026

बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में सामने आई अव्यवस्थाओं के मामले में अब जांच होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की कमिश्नर स्तर पर जांच कराई जाएगी।

दरअसल, रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नाराज नजर आए थे। कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी।

सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में एक विशेष बात यह भी रही कि विधायक दीपेश साहू का विवाह भी उसी समारोह में संपन्न हुआ, जिससे समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के लिए बाहर टेंट और पंडाल लगाए गए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरे भवन में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा, “पूरे मामले की वस्तुस्थिति जानने के लिए कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं सुरगुजा जिले के मैनपाट में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच विवाद के बाद तहसीलदारों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और तहसीलदारों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे कार्यक्रम में हुई अव्यवस्थाओं की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *