# Tags
#राज्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से आसान हुई खेती, किसान चुन्नूलाल साहू को मिल रही बड़ी राहत

image editor output image 2135565445 1780396116820

रायपुर, 02 जून 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। मुंगेली जिले के हजारों किसान इस योजना का लाभ उठाकर खेती-किसानी के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के खर्च पूरे करने में मदद मिल रही है।

लोरमी विकासखंड के ग्राम करूहानार निवासी किसान चुन्नूलाल साहू ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि से खेती में काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि इस राशि से बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की खरीद आसान हो गई है, जिससे आर्थिक बोझ कम हुआ है।

चुन्नूलाल साहू ने बताया कि उन्हें अब तक योजना की 22 किश्तों का लाभ मिल चुका है। समय पर मिलने वाली सहायता राशि से खेती की तैयारी में सुविधा होती है और किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसान आत्मनिर्भर बन रहे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *