# Tags
#अपराध / कानून #राजनीति

संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद ध्वस्त, परिसर में पाकिस्तानी झंडा मिलने से मचा हड़कंप

Sambhal Newss 1780843420959 m

उत्तर प्रदेश, 7 जून 2026

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कसेरुआ गांव में सरकारी जमीन पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद को प्रशासन ने दो दिन तक चली कार्रवाई के बाद पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में रविवार को बुलडोजर कार्रवाई जारी रही और शाम तक मस्जिद का शेष हिस्सा भी जमींदोज कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, गांव की गाटा संख्या 409, जो राजस्व रिकॉर्ड में कब्रिस्तान भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर मस्जिद और तीन मकानों का निर्माण किया गया था। वहीं गाटा संख्या 410, जो खाद के गड्ढे के लिए आरक्षित भूमि है, उस पर भी करीब 600 वर्गमीटर क्षेत्र में आठ मकान बने पाए गए।

दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

शनिवार को प्रशासन ने मस्जिद के अग्रभाग, पिलर और 55 फीट ऊंची मीनार को गिराया था। रविवार को शेष ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जांच के बाद हुई कार्रवाई

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि की जांच कराई गई थी। जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

मस्जिद प्रबंधक पर लगाया जुर्माना

प्रशासन ने मामले में मस्जिद प्रबंधक पर 1 लाख 12 हजार 800 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पाकिस्तानी झंडा मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

कार्रवाई के दौरान परिसर में पाकिस्तानी झंडा मिलने की सूचना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *