# Tags
#राज्य

CM साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके आदर्श आज भी देश को दिखा रहे राह

IMG 20260623 WA0016

रायपुर, 23 जून 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और त्याग भारतीय लोकतंत्र तथा राष्ट्रवादी चिंतन की अमूल्य धरोहर हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की राजनीति को वैचारिक आधार प्रदान किया और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र की अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श और सिद्धांत निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, राम गर्ग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *