बालोद, 20 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर जिले की रहने वाली पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

पुलिस के अनुसार, होश में आने के बाद महिला ने अपने साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात को तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता कांकेर जिले की रहने वाली है। महिला के बयान के आधार पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts