नई दिल्ली,21 जुलाई 2026

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धरना स्थल खाली कराते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डी.के. शिवकुमार और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों के जरिए मॉडल टाउन पुलिस थाने ले जाया गया। इस दौरान राहुल गांधी के नाक पर चोट लगने की भी जानकारी सामने आई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इस मामले में केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। पार्टी ने निष्पक्ष जांच, परीक्षा से जुड़े विवादों पर कार्रवाई और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की। साथ ही छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की भी मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है और विपक्ष संसद के भीतर और बाहर छात्रों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने का भी दबाव बनाया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी को इस संबंध में आश्वस्त किया गया। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी जोड़ दी। मंत्री के अनुसार, राहुल गांधी ने संसद में चर्चा के साथ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी अपनी प्रमुख मांग बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts