बिलासपुर , 8 सितम्बर 2026

सकरी थाना क्षेत्र के पेंडारी स्थित मुरूम खदान के तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान समेत मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरबा: पाली थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित नवकोनिया तालाब में भी सुबह एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिला। राहगीरों की सूचना के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस ने अनुमान जताया है कि युवक की मौत करीब दो-तीन दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह बाइक मृतक की हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में WhatsApp ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। इसके अलावा मुनादी कराने के साथ जिले के विभिन्न थाना-चौकियों को भी सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई अहम पहलू सामने आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts