रायपुर, 25 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
यह पुस्तक मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना से जुड़े कार्यों और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों पर केंद्रित है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर परियोजना के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे।


