रायपुर, 3 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके आवास पर मुलाकात की। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नया दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और बदलते स्वरूप को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्मृति ईरानी का राष्ट्रीय अनुभव और संगठन के प्रति उनका अनुभव छत्तीसगढ़ में संगठन से जुड़े कार्यों को और मजबूत करने में उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में प्रदेश के विकास, जनसेवा और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर आगे की गतिविधियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।


