टेक्नोलॉजी डेस्क,21 अगस्त 2026
Google ने भारत के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत योग्य छात्र Google AI Plus का एक साल तक मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऑफर पढ़ाई, रिसर्च, नोट्स तैयार करने और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है।
इस प्लान में छात्रों को Gemini की ज्यादा इस्तेमाल लिमिट, 400GB क्लाउड स्टोरेज और कई AI फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा Gemini ऐप में Student Hub भी उपलब्ध कराया गया है, जहां छात्रों के लिए पढ़ाई से जुड़े कई टूल्स एक ही जगह मिलेंगे।
Google AI Plus फ्री में कैसे मिलेगा?
स्टूडेंट्स इस ऑफर को Google One Plans के जरिए क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने Google अकाउंट से साइन-इन करना होगा। इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में जाकर Get student offer विकल्प चुनना होगा।
इसके बाद Continue पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और स्टूडेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद योग्य छात्र के अकाउंट में Google AI Plus का फ्री एक्सेस एक्टिव हो जाएगा।
एक साल बाद कितना देना होगा?
यह ऑफर एक साल तक मुफ्त रहेगा। फ्री अवधि खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन पेड प्लान में बदल सकता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसके बाद ₹399 प्रति माह का शुल्क लागू हो सकता है।
अगर छात्र एक साल बाद यह सेवा जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो उन्हें फ्री अवधि खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल या ऑटो-पेमेंट बंद करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आगे की अवधि के लिए शुल्क लिया जा सकता है।
Google AI Plus में मिलेंगे ये फीचर्स
400GB क्लाउड स्टोरेज: छात्र Google Drive, Google Photos और Gmail के लिए 400GB स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें लेक्चर नोट्स, प्रोजेक्ट फाइल्स और रिसर्च डॉक्यूमेंट्स सेव किए जा सकते हैं।
Gemini की ज्यादा लिमिट: छात्रों को Gemini में सामान्य यूजर्स की तुलना में ज्यादा इस्तेमाल लिमिट मिलेगी। इससे पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछने, कठिन विषय समझने और प्रोजेक्ट्स में AI की मदद लेने में आसानी होगी।
AI क्रिएटिव टूल्स: प्लान में AI क्रिएटिव फीचर्स का भी ज्यादा एक्सेस मिलेगा। छात्र इनका इस्तेमाल प्रेजेंटेशन, कॉलेज प्रोजेक्ट्स, वीडियो आइडिया और अन्य क्रिएटिव कामों में कर सकते हैं।
Gmail में Gemini: Gmail के अंदर भी Gemini AI फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे ईमेल तैयार करने, जानकारी समझने और लंबे ईमेल को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है।
NotebookLM: छात्रों को NotebookLM के रिसर्च फीचर्स का बेहतर एक्सेस मिलेगा। स्टडी मटेरियल को समझने के साथ ऑडियो और वीडियो ओवरव्यू, क्विज जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Student Hub में मिलेंगे स्टडी टूल्स
Gemini ऐप में मौजूद Student Hub छात्रों को पढ़ाई से जुड़े कई AI टूल्स एक ही जगह उपलब्ध कराता है। इसमें स्टडी नोटबुक, फ्लैशकार्ड्स और प्रैक्टिस क्विज जैसे फीचर्स शामिल हैं।
स्टूडेंट्स किसी विषय की जानकारी को स्टडी नोटबुक में व्यवस्थित कर सकते हैं। वहीं, रिवीजन के लिए Gemini की मदद से फ्लैशकार्ड्स बनाए जा सकते हैं।
इसके अलावा किसी विषय पर प्रैक्टिस क्विज देकर छात्र अपनी तैयारी जांच सकते हैं और उन टॉपिक्स की पहचान कर सकते हैं, जिन पर उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
Google के अनुसार, आने वाले समय में Student Hub में और भी लर्निंग टूल्स जोड़े जा सकते हैं।


