रायपुर,26 सितंबर 2026
खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए महादेव घाट स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन फिलहाल बंद कर दिया है।
प्रशासन के अनुसार, नदी का जलस्तर बढ़ने से मूर्ति विसर्जन के दौरान अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए महादेव घाट के विसर्जन कुंड में विसर्जन की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि फिलहाल महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
अधिकारियों ने बताया कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। विसर्जन शुरू करने की जानकारी प्रशासन की ओर से अलग से जारी की जाएगी।


