रायपुर, 20 जुलाई 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन की ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके कारण 22 और 23 जुलाई 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा.
22 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें
68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU पैसेंजर
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU पैसेंजर
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU पैसेंजर
68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU पैसेंजर
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर–गेवरा रोड MEMU पैसेंजर
23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेन
68745 कोरबा–रायपुर MEMU पैसेंजर
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
22 जुलाई को चलने वाली 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
इसी तरह 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


