रायपुर, 23 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक परिवार ने दो महिलाओं पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2026 की धारा 16(1) के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि परिवार की छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर परिवार के सदस्यों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।

मोबाइल तोड़ने और घर में ताला लगाने की शिकायत

परिवार ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। इसके अलावा घर में ताला लगाने और इलाज के लिए बाहर नहीं जाने देने की बात भी शिकायत में कही गई है। शिकायतकर्ता ने परिवार के 16 वर्षीय बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप भी लगाया है।

दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने विशाखा मसीह और दुलारी साहू के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts