परिसीमन के बाद बदल जाएगा लोकसभा का गणित, 543 से बढ़कर 816 होंगी सीटें, उत्तर प्रदेश सबसे आगे
परिसीमन के प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 120 सीटें प्रस्तावित हैं, जबकि 2029 के चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की योजना है।


