किसानों को 21 क्विंटल धान की सीमा तक मिलेगा अंतर की राशि का लाभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताई सरकार की मंशा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि मिलेगी। सरकार का उद्देश्य कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक लाभ पहुंचाना है।


