धान खरीदी की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की समीक्षा
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए धान खरीदी, किसान पंजीयन, बारदानों की व्यवस्था, चावल भंडारण और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ में सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रुपये स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार ने सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए 30 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। नहरों के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग, सीसी लाइनिंग और भूमिगत पाइपलाइन निर्माण से बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी।
खेत बना आय का केंद्र, युवा किसान अंकित लकड़ा ने मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से तैयार किया एकीकृत कृषि मॉडल
जशपुर के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पारंपरिक धान की खेती को मछली पालन, मुर्गी पालन, बागवानी और बहुफसली खेती से जोड़कर एकीकृत कृषि मॉडल तैयार किया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिली 8 लाख रुपये की अनुदान सहायता ने उनके नवाचार को विस्तार देने में मदद की।
सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों से कई जिलों में हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सुधार को गति मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में जैव ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, CBG-ग्रीन हाइड्रोजन से खुलेंगे निवेश और रोजगार के नए अवसर
छत्तीसगढ़ में जैव ऊर्जा को ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026, बायोमास वैल्यू चेन और क्लस्टर आधारित मॉडल से किसानों, स्थानीय समुदायों और उद्योगों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैलों के साथ खेत में चलाया हल, ताजा हुईं खेती-किसानी की पुरानी यादें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार सुबह अपने गृहग्राम बगिया के खेत पहुंचे और बैलों की जोड़ी के साथ पारंपरिक रूप से हल चलाकर बियासी की। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से होने के कारण खेती उनके लिए केवल आजीविका नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पारंपरिक तरीके से मनाई हरेली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास में पारंपरिक विधि-विधान से हरेली पर्व मनाया। उन्होंने गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश में अच्छी बारिश, अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसान छत्तीसगढ़ की प्रगति की धुरी हैं और उनकी समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है। हरेली के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झांकी
हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की। कार्यक्रम में लोकगीत-लोकनृत्य,


