गढ़फुलझर बनेगा आस्था और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नानकसागर के विकास के लिए की एक करोड़ की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक गढ़फुलझर स्थित नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। क्षेत्र में अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान का निर्माण भी कराया जाएगा।


