मां का साया उठने के बाद पिता पर दो बच्चों की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री साय ने छयांश के ऑपरेशन के दिए तत्काल निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में रायपुर निवासी अमित कोटांगले की गुहार पर उनके छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर इलाज के लिए तत्काल सहायता के निर्देश दिए। पत्नी के निधन और आर्थिक तंगी के बीच परिवार बच्चे का उपचार कराने में असमर्थ था।


