CG Breaking: सिमगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से प्रयागराज ले जा रहे गांजे की खेप पकड़ी, 25 लाख का सामान जब्त
बलौदाबाजार के सिमगा में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से प्रयागराज ले जाई जा रही गांजे की खेप के मामले में 2 कार, 6 मोबाइल सहित करीब 25 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
छत्तीसगढ़ में सरकारी वेबसाइट की सुरक्षा पर सवाल, रायगढ़ नगर निगम की साइट पर पाकिस्तान का प्रतीक दिखने से हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का प्रतीक दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी है और सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल साइबर हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस स्मृति दिवस पर CM विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को किया नमन, नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता को बताया बलिदान का परिणाम
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता वीर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। डीजीपी अरुण देव गौतम के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक नक्सल
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची बाइक रैली, विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश रवाना किया
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत, सशक्त भारत’ का संदेश लेकर निकली बाइक रैली का कबीरधाम में स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के राइडर्स का सम्मान कर रैली को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया।
नागपुर में नौकरी का झांसा, तमिलनाडु में बंधक! बालोद के दो मजदूरों के परिवार से 16 हजार की वसूली
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दो मजदूरों को नागपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाने और बंधक बनाने का आरोप है। परिजनों ने 16 हजार रुपये भेजने के बाद भी रिहाई नहीं होने पर कलेक्टर और एसपी से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही
दंतेवाड़ा में चीख-पुकार, तखतपुर में जोरदार टक्कर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 से ज्यादा लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और तखतपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दंतेवाड़ा में टूरिस्ट बस पलट गई, जबकि तखतपुर में कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत हुई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
डोंगरगढ़ में नवरात्रि पर 1200 जवान तैनात, हुड़दंग और तेज रफ्तार बाइक से श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 3 युवकों पर कार्रवाई
डोंगरगढ़ में नवरात्रि के दौरान करीब 1200 जवानों की तैनाती के बीच श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बाइक और हॉर्न से परेशान करने वाले तीन युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—साइबर सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की अपील की। सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक संदेश पहुंचा और 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों के ASP-CSP बदले, पुलिस मुख्यालय में भी नई जिम्मेदारियां
छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के ASP और CSP बदले गए हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय की शाखाओं में भी नई पदस्थापनाएं हुई हैं।


