रायपुर, 9 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को 18 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर किए गए इस फेरबदल में कई जिलों के ASP और CSP बदले गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को वर्तमान प्रभार छोड़ने से पहले अपने-अपने जिलों में वरिष्ठतम अधीनस्थ अधिकारी को कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
SIA और पुलिस मुख्यालय में अहम जिम्मेदारियां
झा अमनकुमार रामनकुमार (IPS-2021) को बीजापुर में ASP (ऑपरेशन) के पद से स्थानांतरित कर राज्य जांच एजेंसी (SIA), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में SP बनाया गया है।
अजय कुमार (IPS-2021) को नारायणपुर के ASP (ऑपरेशन) से हटाकर विशेष आसूचना शाखा (SIB), पुलिस मुख्यालय में SP की जिम्मेदारी दी गई है।
आकाश श्री श्रीमल (IPS-2021) को कांकेर के भानुप्रतापपुर में ASP (ऑपरेशन) से स्थानांतरित कर CID, पुलिस मुख्यालय में AIG नियुक्त किया गया है।
अक्षय प्रमोद साबद्रा (IPS-2021) को नारायणपुर ASP (ऑपरेशन) से हटाकर योजना एवं प्रबंधन शाखा, पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है।
आकाश कुमार शुक्ला (IPS-2021) को दुर्ग के बघेरा स्थित STF से स्थानांतरित कर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में AIG की जिम्मेदारी दी गई है।
बस्तर संभाग के कई जिलों में बदलाव
रोहित कुमार शाह (IPS-2021) को सुकमा के ASP (ऑपरेशन) पद से स्थानांतरित कर बीजापुर स्थित CAF की 15वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।
रवींद्र कुमार मीना (IPS-2021) को बीजापुर ASP (ऑपरेशन) से हटाकर चिटफंड एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय में SP बनाया गया है।
धोत्रे सुमितकुमार दत्ताहरी (IPS-2021) को जगदलपुर CSP से स्थानांतरित कर कांकेर में ASP (ऑपरेशन) नियुक्त किया गया है।
इशु अग्रवाल (IPS-2022) को रायपुर के आजाद चौक ACP पद से स्थानांतरित कर नारायणपुर में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।
मयंक मिश्रा (IPS-2022) को रायगढ़ CSP से स्थानांतरित कर सुकमा में ASP (ऑपरेशन) बनाया गया है।
वैशाली जैन (IPS-2022) को जगदलपुर ASP (ऑपरेशन) से स्थानांतरित कर राजनांदगांव में CSP नियुक्त किया गया है।
विमल कुमार पाठक (IPS-2022) को कोरबा के दर्री CSP पद से स्थानांतरित कर नारायणपुर में ASP (ऑपरेशन) बनाया गया है।
हर्षित मेहर (IPS-2022) को दुर्ग CSP से स्थानांतरित कर कोंडागांव में ASP (ऑपरेशन) नियुक्त किया गया है।
राहुल बंसल (IPS-2022) को अंबिकापुर CSP से स्थानांतरित कर बीजापुर में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग
तबादला सूची में प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अंशिका जैन (IPS-2022) को बिलासपुर में प्रशिक्षण से स्थानांतरित कर जगदलपुर में CSP नियुक्त किया गया है।
साकोरे मानसी नानाभाऊ (IPS-2023) को रायपुर में प्रशिक्षण से हटाकर आजाद चौक, रायपुर में ACP बनाया गया है।
आदित्य कुमार (IPS-2024) को राजनांदगांव में प्रशिक्षण से हटाकर राजनांदगांव में CSP नियुक्त किया गया है।
प्रतीक बंसोड़ (IPS-2024) को कांकेर में प्रशिक्षण से स्थानांतरित कर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में CSP की जिम्मेदारी दी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं और प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।


