छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवंबर तक होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर के ग्राम तूता स्थित मेला ग्राउंड में प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने और 22 अक्टूबर तक विभागवार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


