रायपुर के डीबी गर्ल्स कॉलेज में सुविधाओं का होगा विस्तार, 60 साल पुराने भवन के पुनरुद्धार और नई वेंडिंग मशीनों का प्रस्ताव
रायपुर के डीबी गर्ल्स कॉलेज के 60 साल पुराने मुख्य भवन के पुनरुद्धार और तीन नई सेनेटरी वेंडिंग एवं डिस्पोजल मशीनों के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय को प्रस्ताव भेजा गया है। कॉलेज में 60 हजार से अधिक पुस्तकों वाला ग्रंथालय भी है।


