छत्तीसगढ़ में पांच सरकारी पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, GAD ने कंप्यूटर योग्यता को लेकर जारी किया अहम स्पष्टीकरण
छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत पांच सरकारी पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर में एक साल का डिप्लोमा अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 23 जनवरी 2015, 22 जनवरी 2018 और 31 जनवरी 2018 के सरकारी आदेशों में शामिल कंप्यूटर प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।


