सुशासन को तकनीक से मिलेगी नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिला कार्यालय में SBI की CSR पहल से स्थापित आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। यहां शासकीय कर्मचारियों को कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे डिजिटल दक्षता और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।


