चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी, 15 एकड़ में विकसित होगा आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र
रायपुर जिले के चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ की लागत से श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। केंद्र की मंजूरी के बाद करीब 15 एकड़ क्षेत्र में म्यूजियम, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर, वेलनेस सुविधाएं और श्रद्धालुओं के लिए आवास सहित कई सुविधाएं विकसित होंगी।


